हिमाचल प्रदेश में तख्तापलट की संभावनाओं के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में बने रहने का मौलिक अधिकार खो चुकी है। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि सुक्खू सरकार अल्पमत में है। वहीं विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और हंगामा किया गया, जिसके चलते राज्यपाल ने जयराम ठाकुर समेत 15 भाजपा विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया है।
अल्पमत में है सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर
- February 28, 2024
- 4:47 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp