हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट काफी हॉट सीट है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने जीत दर्ज की है। हालांकि 2021 में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के देहांत के बाद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को जीत मिली थी। फिलहाल इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर है। मंडी लोकसभा चुनाव का रिजल्ट भी 4 जून को घोषित होगा।