केंद्रीय गृहमंत्री अमित कुमार लोकसभा चुनाव 2024 में गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित शाह दोबारा इस सीट से जीत दर्ज करने के करीब हैं। हालांकि इसका स्पष्टीकरण चुनाव परिणाम के दिन ही होगा। इस लोकसभा सीट पर सालों से भाजपा का दबदबा है। 1989 से ही यह सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने इस सीट से 1996 में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वहीं 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में इस सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जीत दर्ज की। यानी कारण है कि यह सीट भाजपा का प्रमुख गढ़ मानी जाती है। 2019 में इस सीट से अमित शाह चुनावी मैदान में उतरे और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ सीजे चावड़ा को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। इस चुनाव में अमित शाह को कुल 8,94,624 वोट मिले थे। गांधीनगर लोकसभा चुनाव के परिणाम भी 4 जून को घोषित होंगे।