लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

क्या नवजोत सिंह सिद्धू थामेंगे भाजपा का साथ? ये प्रमुख कारण आ रहे सामने

News Content

बिहार में हुए तख्तापलट के बाद अब सियासत काफी गरमाई हुई है। दरअसल पंजाब में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू काफी नरम रुख अपना रहे हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

क्या फिर घर वापसी करेंगे सिद्धू?

कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू क्या घर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं? बता दें कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 12 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहे हैं। उन्होंने 2004 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और 2016 तक भाजपा के साथ रहे। अब अटकलें सामने आ रही हैं कि सिद्धू एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहते हैं।

भाजपा में शामिल हो चुके हैं सिद्धू के करीबी

नवजोत सिंह सिद्धू का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का एक कारण यह भी माना जा सकता है कि नवजोत सिंह सिद्धू के कई करीबी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। बीते माह लुधियाना के आत्म नगर के कांग्रेस इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वहीं कमलजीत सिंह कड़वल भी अपनी पूरी टीम के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। पंजाब कांग्रेस के 62 वर्षीय वरिष्ठ नेता अश्वनी सेखड़ी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

सिद्धू को शामिल करने में भाजपा नहीं करेगी संकोच

नवजोत सिंह सिद्धू अगर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें पार्टी में शामिल करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगी। दरअसल भारतीय जनता पार्टी भी पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू जैसा कद्दावर नेता खोज रही है। अगर नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी पंजाब में काफी मजबूत होगी। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top