लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे के आंकड़े आए सामने, देखिए किसकी बनेगी 2024 में सरकार

News Content

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुत से सर्वे किए जा रहे हैं, जिसमें जनता से जाना जा रहा है कि आखिर 2024 के लोकसभा चुनाव में वह किसको वोट देंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रही हैं। वहीं इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कुछ सर्वे किए गए हैं, जिसके आंकड़े बता रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में आखिर किस पार्टी को सत्ता मिलेगी। हालांकि यह केवल सर्वे हैं, इसके आंकड़े जनता के वोट पर निर्भर करते हैं।

सर्वे में एनडीए की हो रही जीत

लोकसभा चुनाव 2024 को नजदीक देखते हुए इंडिया टुडे ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में एनडीए को 298 सीट हासिल होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस के यूपीए गठबंधन को 153 सीटें प्राप्त होने का अनुमान है। इसके साथ ही अन्य के खाते में 92 सीटें जाने के आसार हैं। बता दें कि यह सर्वे उस वक्त किया गया, जब इंडिया गठबंधन नहीं बना था। इस सर्वे के अनुसार एनडीए को इस बार पहले के मुकाबले करीब 55 सीटें कम मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि इसके बाद भी देश में एनडीए की ही सरकार बनती दिख रही है।

बीजेपी गठबंधन को मिल रही 300 से ज्यादा सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टीवी सीएनएक्स द्वारा भी एक सर्वे किया गया। बता दें कि यह सर्वे जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में किया गया था, जिसके आंकड़े सामने आ चुके हैं। सर्वे के अनुसार इस बार भी बीजेपी के गठबंधन वाली एनडीए देशभर में 300 से ज्यादा सीटें हासिल करती हुई दिख रही है। बता दें कि के गठबंधन वाली एनडीए को इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 318 सीटें मिलने का अनुमान है। जिसमें से अकेली बीजेपी पार्टी को 290 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं सर्वे के आंकड़ों में विपक्षी गठबंधन इंडिया को 175 सीटें और अन्य को 50 सीट मिलने का अनुमान है।

सबसे ताजा सर्वे के क्या कहते हैं आंकड़े

देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताजा सर्वे टाइम्स नाउ ईटीजी ने किया है। जहां इस सर्वे में बताया गया है कि आखिर 2024 में कौनसी पार्टी सत्ता में काबिज होगी। आंकड़े हैरान करने वाले हैं, क्योंकि इन आंकड़ों में सत्ता पक्ष और विपक्ष में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि टाइम्स नाउ ईटीजी के अनुसार एनडीए को 296 से 326 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं इंडिया अलायंस को 160 से 190 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अगर पार्टी की बात करें, तो इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 288 से 314 सीटें, वहीं कांग्रेस को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

सर्वे में बढ़ती जा रही बीजेपी की सीटें

भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास बड़ी तेज़ी के साथ बढ़ता दिख रहा है। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि धीरे धीरे बीजेपी का जीत प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले सर्वे में जहां बीजेपी गठबंधन एनडीए को केवल 298 सीट हासिल होने का अनुमान लगाया जा रहा था, तो वहीं जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुए सर्वे में एनडीए को इस लोकसभा चुनाव में 318 सीट हासिल करने का अनुमान लगाया गया। हालांकि ताजा सर्वे के आंकड़े बीजेपी के जीत प्रतिशत को और अधिक बढ़ाते दिख रहे हैं। ताजा सर्वे के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 326 सीट तक मिलने का अनुमान है। जिसके अकेली भारतीय जनता पार्टी को 314 सीट तक हासिल करने का अनुमान है।

क्या दोहराया जाएगा 2019 का लोकसभा चुनाव

हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किए गए कई सर्वे के आंकड़े देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि 2019 का चुनाव एक बार फिर बीजेपी के गठबंधन वाली एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है। आपको बता दें कि 2019 में एनडीए को 353 सीटें हासिल हुई थीं। जिसमें से अकेली भारतीय जनता पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटें प्राप्त की थी। सर्वे से प्राप्त आंकड़े एक बार फिर यही दर्शाते दिख रहे हैं कि 2024 में भी इतिहास दोहराया जा सकता है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top