लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर मंथन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने CBC की बैठक बुलाई थी। 29 फरवरी से आज सुबह 3 बजे तक चली बैठक में सीटों के बंटवारे पर मोहर लग गई है। भाजपा ने अपने 50 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं सहयोगी दलों को उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटें देने का ऐलान भी किया है। जिसमें RLD को 2 सीट, अपना दल(S) को 2 सीट, सुभासपा और निषाद पार्टी को 1- 1 लोकसभा सीटें शामिल हैं।
