भाजपा शासित राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, “राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ बोलने के अलावा कुछ और नहीं सीखा।” सरमा ने कहा कि राहुल बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया और प्रधानमंत्री मोदी ने जो नेशनल हाईवे बनाया है, उसी पर राहुल और प्रियंका गांधी रोड शो करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जब पहली बार भारत जोड़ो यात्रा की, तो वह 3 राज्य का चुनाव हार गए। वे इस बार पूरा देश हार जायेंगे।