प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने धनबाद, झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि JMM और कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने झारखंड की जनता की संपत्ति को लूटकर अपनी बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं और गरीबों व मेहनतकशों की पसीने की कमाई को लूट लिया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में रंगदारी बढ़ती जा रही है और तुष्टीकरण के चलते घुसपैठ बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड दौरे में आज जनता को 35,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं सौंपने का निश्चय किया है और वर्ष 2002 से बंद पड़े फर्टिलाइजर प्लांट को भी पुनर्जीवित करने का काम किया है।
झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को घेरा
- March 1, 2024
- 6:21 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp