लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

आखिर कांग्रेस क्यों कर रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का विरोध, जेपी नड्डा ने दिया जवाब

News Content

लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है। जहां दोनों पार्टियां एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रही हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। जिसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए हैं कि वह सरकारी अफसरों से सरकारी योजनाओं का प्रचार करवा रही है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। 

भाजपा निकालेगी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीते 9 वर्षों की सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि यह यात्रा 20 नवंबर से 25 नवंबर तक 765 जिलों की 2.69 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार की इस यात्रा में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल होंगे। इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि जो योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा देश भर में लागू की गई हैं, उन योजनाओं को देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने जैसे ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का ऐलान किया, वैसे ही कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए आरोप लगाए हैं कि संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव रैंक के अधिकारियों को “रथप्रभारी” के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि इससे पहले फ़ौजियों को भी आदेश दे दिया है कि जब वो छुट्टी पर घर जाएं, तो सरकारी योजनाओं का प्रचार करें। खड़गे ने कहा कि सरकारी अफ़सरों का काम रथ यात्रा निकालना नहीं है, फ़ौजी का काम सरकार का प्रचार करना नहीं है।

जेपी नड्डा ने किया पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी को योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर तक तक पहुंचने वाले लोकसेवकों से क्या दिक्कत है। इसके आगे जेपी नड्डा में कांग्रेस को शासन का मूल सिद्धांत समझाते हुए कहा कि यदि यह शासन का मूल सिद्धांत नहीं है, तो क्या है? इतना ही नहीं जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि कभी युद्धपोतों को निजी नौकाओं के रूप में उपयोग किया गया। जहां इसके विपरीत भाजपा द्वारा सार्वजनिक संसाधनों का उपयुक्त उपयोग किया जा रहा है।

क्या कांग्रेस भाजपा की योजनाओं के लिए बन रही रुकावट ?

केंद्र सरकार द्वारा केंद्र स्तर पर लागू की गईं योजनाओं को देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के प्रयासों के बीच रोड़ा बन रही है। भाजपा जहां देश के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। वहीं कांग्रेस उन योजनाओं से लोगों को वंचित रखना चाहती है, जिससे कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी को नया विषय मिल सके। यही कारण है कि कांग्रेस ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का विरोध कर रही है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top