लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

लोकसभा चुनाव से पहले इन 6 मंत्रियों के नाम क्यों आ रहे सामने, देखिए क्या है बीजेपी का यूपी में प्लान

News Content

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव पर भी कड़ी निगाहें गढ़ाई हुई है। बता दें की लोकसभा चुनाव के नजरिए से उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है। वहीं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा कर रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए अपना पूरा प्लान लगभग तैयार कर लिया है। भाजपा के इस प्लान से विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। 

भाजपा 6 मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारने पर कर रही विचार

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश 80 की 80 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का जीत दर्ज करने का प्लान है। जिसको लेकर इन 6 मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें पहला नाम उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दूसरा नाम उत्तर प्रदेश के दूसरे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का है। वहीं तीसरा नाम उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान का है। इसके बाद चौथा नाम योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का है। वहीं पांचवां नाम योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर का और छठवां नाम योगी सरकार में ही मंत्री दिनेश सिंह का है।

भाजपा ने पहले भी लोकसभा चुनाव में उतारे थे मंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में भी योगी सरकार के मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारा था। जहां भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में योगी सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव में उतारा था। इन चार मंत्रियों में से केवल एक मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बाकी तीनों मंत्री एसपी सिंह बघेल, डॉ रीता बहुगुणा जोशी और सत्यदेव पचौरी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। जहां एसपी सिंह बघेल को बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया। इसी के तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी 2024 में भी योगी सरकार के कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है।

इंडिया गठबंधन की बढ़ेगी मुसीबतें

भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए तैयारी कर रही है, उससे विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे सकती हैं। बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर तकरार की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अगर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को चुनाव लड़ने के लिए उतार दिया गया, तो विपक्षी गठबंधन के लिए उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें हासिल करना और मुश्किल हो जाएगा। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top